इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो गया है। समापन समारोह में भारत को अध्यक्षता प्रदान की गई। इस मौके पर पीएम मोदी का संबोधन भी हुआ। पीएम मोदी ने विश्व शांति समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात वैश्विक शक्तियों के बीच रखी और दुनिया का तमाम देशों ने उनकी बातों को सुना। बता दें, अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित होगा। दिसंबर में होने वाले इस बड़े आयोजन की मेजबानी भारत करेगा।
