बिलासपुर। कुदुदंड स्थित जल संसाधन विभाग के आवासीय परिसर में गोह निकलने से हड़कंप मच गया। हालांकि कालोनीवासियों का कहना है कि इसे तीन दिन से लगातार देखा जा रहा है पर किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचाने के कारण इसकी सूचना वन विभाग को नहीं दी गई है। इधर अभिभावक बच्चों को नजदीक ना जाने के लिए कह रहे हैं ,पर गोह जहां-जहां जा रहा है बच्चे उसके पीछे पीछे घूम रहे हैं। शहर का मैं सुबह देखना सामान्य बात हो गई है इसके बारे में जिसे जानकारी नहीं है वह को देखकर घबरा जाता है पर वन विभाग का कहना है कि यह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता और इसका निकलना सामान्य बात है यदि किसी आवासीय परिसर में या किसी घर के की बाड़ी में वह निकल गया है तो उससे किसी भी स्थिति में छेड़छाड़ ना करें। वह खुद से चला जाएगा।
