धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी दुर्ग रोड में नगर पंचायत आमदी के हायर सेकंडरी स्कूल के पास सब्जी से भरी पिकअप ने स्कूटी को ठोकर मार दी। स्कूटी सवार बालोद जिले के ग्राम सनौद निवासी बुजुर्ग दंपती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया।
