मेलबर्न: कप्तान बाबर आजम की निगाहें रविवार को यहां टी20 विश्व कप फाइनल में फॉर्म में चल रही इंग्लैंड के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाकर पाकिस्तान क्रिकेट के ‘हॉल आॅफ फेम’ में महान क्रिकेटर इमरान खान के साथ शामिल होने पर लगी होंगी। हालांकि 2009 की चैम्पियन का फाइनल तक का सफर किसी रोमांचक ‘स्क्रिप्ट’ से कम नहीं रहा जिसमें वह टूर्नामेंट के पहले हफ्ते में बाहर होने के करीब पहुंच गये थे जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और जिम्बाब्वे से मिली मनोबल गिराने वाली हार का अहम योगदान रहा। पर टूर्नामेंट के दूसरे हफ्ते में पाकिस्तान ने नाटकीय वापसी की और दक्षिण अफ्रीका पर जीत से उम्मीदें बढ़ा दीं। पाकिस्तानी प्रशंसकों की दुआओं ने असर दिखाआ जिससे फिर 1992 जैसा चमत्कार हुआ और नीदरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर करते हुए बाहर दिया जिससे पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में शामिल हो गयी।
