Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • अफसरों के घर आयकर टीम का छापा
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

अफसरों के घर आयकर टीम का छापा

Mission Chhattisgarh November 12, 2022 1 min read

रायपुर: आयकर टीमों की रायगढ़, सक्ती, बिलासपुर के 33 ठिकानों में छापेमारी 60 घंटे से अधिक समय से तीसरे दिन भी जारी है। हालांकि अधिकांश ठिकानों से टीमें लौटने लगीं हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ माह पूर्व हुए सर्वे के बाद से एन आर समूह के डायरेक्टर्स बेखौफ होकर निवेश और खर्च करने लगे थे। इसी दौरान अग्रवाल बंधुओं ने फैक्ट्री विस्तार और स्थापना के लिए 5400 करोड़ का एम ओ यू किया। अफसर अब तक जब्त कागजातों और लूज पेपर्स के हवाले से पूछताछ कर रहे हैं। उधर सक्ती के श्याम सुंदर अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, आनंद अग्रवाल से भी पूछताछ के लिए उनका इंतजार कर है। सूत्रों ने बताया कि पहले दिन अफसरों के पहुंचने की खबर लगते ही ये लोग घर नहीं लौटे हैं। इनकी वापसी के लिए पत्नी और बच्चों से काल करवाया जा रहा है। सक्ती के इन अग्रवाल बंधुओं का पेट्रोल का बड़ा कारोबार है। इनके 17 पेट्रोल पंप हैं। टीम एन आर इस्पात रायगढ़ के डायरेक्टर संजय अग्रवाल के रायगढ़, ला विस्टा रायपुर में रहने वाले रामगोपाल अग्रवाल और सक्ती के श्याम सुंदर अग्रवाल के घरों और दफ्तरों में जांच कर रही है।। इनके अलावा बिलासपुर के रियल स्टेट कारोबारी बजरंग-महावीर अग्रवाल, रायगढ़ गजानंद नगर के ही कोयला कारोबारी राकेश शर्मा के यहां भी कार्रवाई चल रही है। उधर बिलासपुर ईदगाहभाटा निवासी बजरंग, महावीर अग्रवाल के यहां भी जांच चल रही है। इनका रियल स्टेट, तेंदूपत्ता, और राईस मिलिंग का कारोबार है। बहरहाल सभी टीमें जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इन कारोबारियों के साथ उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां भी जांच और पूछताछ हो रही है। बीते तीन से पांच वर्षों के आईटी रिटर्न, कच्चे और उत्पादित माल का वेरिफिकेशन, खरीदी -बिक्री , वेतन -भत्तों और ज्वेलरी, शेयरों में इन्वेस्टमेंट, लॉकर्स आदि को भी खंगाला। अब तक की पड़ताल में आयकर अफ़सरों को सभी ठिकानों से बड़ी तादाद में ज्वेलरी मिली है जिसका वैल्युएशन कराया जा रहा है। वहीं इन ठिकानों से 1.50 करोड़ कैश सीज किया गया है। इन कारोबारियों के आधा दर्जन बैंक लॉकर मिले हैं।

Continue Reading

Previous: दुर्ग के कई हिस्सों में आज नहीं आएगा पानी
Next: 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू , वोटिंग केंद्रों के बाहर लगी भीड़…

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.