नई दिल्ली, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 समिट में शामिल होने के लिए बाली नहीं जा रहे हैं। इसे लेकर क्रेमलिन समर्थक एक विश्लेषण ने टिप्पणी की है, जिस पर चर्चाएं तेज हैं। टिप्पणीकार सेरगे मारकोव ने लिखा है कि यूक्रेन के खेरसोन से रूसी सेना वापस आ चुकी है। अब पुतिन को डर सता रहा है कि उनकी हत्या की कोशिशें भी की जा सकती हैं। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक मारकोव ने लिखा है, ‘इस बात की बड़ी आशंका है कि अमेरिकी, ब्रिटेन और यूक्रेन की स्पेशल फोर्सेज व्लादिमीर पुतिन की हत्या के लिए साजिश रच सकती हैं।’ यही नहीं मारको का कहना है कि जी-20 मीटिंग के दौरान उन्हें अपमानित करने की भी साजिश रची जा सकती थी।
