रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों का सर्वेक्षण होगा। यह सर्वेक्षण बर्ड काउंट इंडिया एवं बर्ड्स एंड वाइल्ड लाइफ आफ छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जाएगा। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान निदेशक धम्मशील गणविर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार कांगेर घाटी पक्षी सर्वेक्षण का कार्य 25 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक किया जाएगा। इस पक्षी सर्वेक्षण में देश के 11 राज्यों के 56 पक्षी विशेषज्ञों का चयन किया गया है।
