बिलासपुर। न्यायधानी में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी वाली स्थिति बनी हुई है। मौसम में इस उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। अस्पताल में उल्टी दस्त बुखार एवं हाथ पैर व सिर दर्द की समस्या को लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। दिन का अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है वही रात में पारा 18 एवं 19 डिग्री सेल्सियस के करीब है। रात में मौसम में नमी महसूस की जा रही है।
