बिलासपुर। पेंड्रा क्षेत्र के कोटमी में रविवार की रात हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों एक बाइक में सवार थे। वे पेंड्रा से अपने गांव पसान लौट रहे थे। कोटमी-पेंड्रा मुख्य मार्ग में राधास्वामी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टकरा गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण तीनों को गंभीर चोटें आई थी। सिर में चोट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
