जबलपुर, मंडला। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंडला स्थित पुलिस ग्राउंड में 1261 करोड़ की लागत की 329 किलोमीटर की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला में कहा, मध्य प्रदेश की सब बसों को इलेक्ट्रिक कर दीजिए। मैं आपको एसी इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का रास्ता बताऊंगा। किराए में 25 प्रतिशत की कमी भी कर दीजिए। फूड ग्रेन से एथेनाल बनाया जा रहा है। इससे वाहन चलाने से पिछले साल 40 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, एक जमाना था जब पता नहीं चलता था कि सड़क पर गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़क भाजपा सरकार आने के बाद न केवल सड़कें चकाचक हुई है, बल्कि पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है।
