कोलकाता, पश्चिम बंगाल में 36 साल के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शख्स कोलकाता में स्थित गैर-रजिस्टर्ड फर्म में काम कर रहा था। मृतक की पहचान अमित रंजन चटर्जी के तौर पर हुई है। इस मामले में कंपनी के मालिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
