इस्लामाबाद,गुंजारावाला में 3 अक्टूबर को रैली के दौरान हुई फायरिंग में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बाल-बाल बच गए। उनके पैर में गोलियां लगी हैं। इस फायरिंग में इमरान की जान भी जा सकती थी, लेकिन उनके कंटेनर से सिर्फ 10 फीट की दूरी पर मौजूद इब्तिसाम ने अनहोनी को रोक दिया। इमरान की जान बचाने में इब्तिसाम का बहुत बड़ा रोल है। इमरान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने भी इब्तिसाम का शुक्रिया किया है।
