Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Mission Chhattisgarh

Mission Chhattisgarh

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

Business Chhattisgarh Health Internaional National Newsbeat Science Sports Stories Tech Uncategorized World

Categories

  • Business
  • Chhattisgarh
  • Health
  • Internaional
  • National
  • Newsbeat
  • Science
  • Sports
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Home
  • शब्बीर शाह की श्रीनगर स्थित 22 लाख रुपए की प्रॉपर्टी मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत अटैच किया…
  • National
  • Newsbeat

शब्बीर शाह की श्रीनगर स्थित 22 लाख रुपए की प्रॉपर्टी मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत अटैच किया…

Mission Chhattisgarh November 4, 2022

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की श्रीनगर स्थित 22 लाख रुपए की प्रॉपर्टी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अटैच कर ली है. आरोप है कि शब्बीर शाह को यह पैसा आतंकी संगठनों के जरिए मिला था. प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई है. गौरतलब है कि जांच एजेंसियों ने लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज मोहम्मद सईद तथा अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. यह एफआईआर 30 मई 2017 को दर्ज की गई थी. ईडी अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि शब्बीर अहमद शाह कश्मीर को अशांत करने की हो रही अनेक कोशिशों में शामिल है. आरोप है कि कश्मीर को अशांत करने के लिए पत्थरबाजी की घटनाओं, हड़ताल, धरना प्रदर्शन आदि में जो लोग हिस्सा ले रहे थे, उन्हें कथित तौर पर शब्बीर अहमद शाह के द्वारा पैसा दिया जा रहा था. जांच के दौरान यह भी पाया गया कि शब्बीर अहमद शाह को यह पैसा आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा दिया जा रहा था. वहीं ईडी का दावा है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा हवाला के जरिए यह पैसा शब्बीर अहमद शाह और उसके नजदीकी लोगों तक पहुंचाया जा रहा था और इसका प्रयोग कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा था. ईडी के मुताबिक जांच के दौरान शब्बीर अहमद शाह की श्रीनगर के सनत नगर थाना बर्जुल्ला इलाके में 21 लाख 80 हजार रुपए की एक प्रॉपर्टी पाई गई. ईडी का कहना है कि यह प्रॉपर्टी शब्बीर अहमद शाह के नाम पर थी. जांच के बाद इस प्रॉपर्टी को आरंभिक तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अटैच कर दिया गया है. शब्बीर अहमद शाह फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है.

Continue Reading

Previous: कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय इस बार 06 नवम्बर को अपना जन्मदिवस रायपुर में नहीं मना पायेंगे
Next: मोरबी ब्रिज हादसा मामले में प्रशासन ने नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह को किया सस्पेंड

Related Stories

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
1 min read
  • Health
  • Newsbeat

रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे

December 10, 2022
गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद

December 10, 2022
ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • Chhattisgarh
  • Newsbeat

ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट

December 10, 2022

Recent Posts

  • रोज रात सोने से पहले पीएं एक गिलास गर्म दूध, मिलेंगे कई फायदे
  • गर्भपात की दवा खाने के बाद किशोरी की मौत, प्रेमी को उम्रकैद
  • ईडी ने पेश की आइएएस समेत तीनों कारोबारियों की आठ हजार पन्नों की चार्जशीट
  • शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा
  • कार में ही सचिन ने तनु को मारी गोली

You may have missed

शिवनाथ व इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन समय फिर बिगड़ने लगा

  • Business (4)
  • Chhattisgarh (298)
  • Health (8)
  • Internaional (28)
  • National (203)
  • Newsbeat (563)
  • Science (4)
  • Sports (29)
  • Stories (4)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (33)
  • World (5)
  • Home
  • Chhattisgarh
  • National
  • Sports
  • Internaional
  • Health
  • World
  • Science
  • Business
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.